Uttarakhand में सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) पर मिलीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार में विजिलेंस, ऊर्जा निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कई बिजली चोर पकड़े गए। आरोपियों के बिजली कनेक्शन काटने के साथ ही उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, CM Helpline पर लंबे समय से लोग बिजली चोरी की शिकायतें दर्ज करा रहे थे। इन शिकायतों के आधार पर बुधवार को देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने ऊर्जा निगम और पुलिस की टीम के साथ जिले के ज्वालापुर इलाके में छापेमारी की। इस दौरान तीन घरों में कथित तौर पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। इसके बाद सभी के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इसके साथ-साथ सभी पर जुर्माना लगाने के साथ ही केस दर्ज कराया गया है। अफसरों ने बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है। Post navigation Haldwani: आज किन इलाकों में बंटेंगे इंडेन के LPG सिलिंडर?