Dehradun नगर निगम की बोर्ड बैठक बुधवार को मेयर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में हुई। पार्षदों के जमकर हंगामे के बीच हुई बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई जिसके बाद बोर्ड बैठक को बृहस्पतिवार के लिए स्थगित कर दिया गया। बैठक के दौरान सफाई कर्मियों का मानदेय ₹500/दिन से बढ़ाकर ₹800/दिन करने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके साथ ही किन्नरों के लिए बधाई की अधिकतम रकम ₹5,100 तय करने संबंधी प्रस्ताव भी पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को हुई Dehradun नगर निगम की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। इस दौरान पार्षदों के कुछ ही प्रस्तावों पर चर्चा हो पाई। कई पार्षदों ने सभी वॉर्डों में सामान संख्या में पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मियों) मित्रों को तैनात करने का मुद्दा उठाया।

इस पर चर्चा के बाद सभी 2,385 पर्यावरण मित्रों को समान मात्रा में सभी वॉर्डों में तैनात करने का प्रस्ताव मंजूर हुआ। बताया गया कि यह फैसला 1 जून से लागू होगा। वहीं, मानदेय बढ़ने के बाद सफाई कर्मियों व पार्षदों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्षदों में सदन में ‘मेयर जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।

इसके साथ ही बैठक में किन्नरों के लिए बधाई की अधिकतम राशि तय करने का प्रस्ताव भी आया। सदन में किन्नरों के लिए बधाई की अधिकतम रकम ₹5,100 तय करने का प्रस्ताव भी पारित हो गया। अब देहरादून नगर निगम के इलाकों में किन्नर ₹5,100 से ज्यादा बधाई नहीं मांग पाएंगे। जानकारी के मुताबिक, इसे लेकर नगर निगम प्रशासन प्रचार-प्रसार भी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27