Uttarakhand के चंपावत जिले में स्थित श्री रीठा साहिब गुरुद्वारे में आयोजित प्रसिद्ध जोड़ मेले के दौरान रविवार को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, यहां उफनाती नदियों के संगम में 50 से ज्यादा श्रद्धालु और कई गाड़ियां फंस गईं। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

जानकारी के मुताबिक, रविवार को लदिया व रतिया नदियों के संगम इलाके में स्थित कुंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए आ-जा रहे थे। इसी बीच इलाके में हुई बारिश के चलते नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे करीब 50-60 श्रद्धालु नदी के बीच में फंस गए। एसडीआरएफ ने बताया कि बढ़ते जलस्तर के कारण वहां खड़े कई वाहन भी पानी में फंस गए। इससे जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

इस दौरान जोड़ मेले में तैनात एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित नदी पार कराई। इसके अलावा नदी क्षेत्र में फंसी गाड़ियों को भी सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में लोगों की मदद की गई। वहीं, इसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक कंट्रोल किया और श्रद्धालुओं को नदी क्षेत्र की ओर जाने से रोका। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *