Uttarakhand में देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर शुक्रवार को कुंडाधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना में एक किशोर घायल हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही एक कार देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास हादसे का शिकार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए सभी 5 लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। हादसे में घायल किशोर को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

खबरों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हादसे वाली जगह पर खड़ी चढ़ाई है। इसके चलते बचाव दल को रेस्क्यू ऑपरेशन के दरमियान काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं हादसे से इलाके में शोक की लहर है। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *