Uttarakhand में सरकारी नौकरियों का पिटारा एक बार फिर खुल गया है। UKSSSC (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। UKSSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से (विज्ञान या अंकगणित विषय के साथ) 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। UKSSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताया कि इस पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को लेवल-2 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। आयोग ने बताया है कि वेतनमान ₹19,900-₹63,200/माह तक निर्धारित है। जानें जरुरी तिथियां ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 सितंबर 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2026 शारीरिक अर्हता एवं दक्षता परीक्षा: 19 नवंबर 2026 से प्रस्तावित आवेदन में संशोधन: 26 से 27 अक्टूबर 2026 दो चरणों में होगा एग्जाम इस भर्ती के लिए परीक्षा 2 चरणों में होगी। आयोग ने बताया है कि पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी और इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक, रिटन एग्जाम में ऑप्शनल क़्वेश्चन पूछे जाएंगे। Post navigation हल्द्वानी: पंजाबी वूमेंस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, किसे-किसे मिली जिम्मेदारी? Haldwani: MBGPG कॉलेज में पीएचडी स्टूडेंट्स ने सीखीं रिसर्च की बारीकियां