Uttarakhand के हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम की नईं नगर आयुक्त IAS अफसर आशिमा गोयल ने गुरुवार को अपना पदभार संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए शहर की बुनियादी समस्याओं का समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क, सीवेज और कूड़ा निस्तारण जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे शहरवासियों को रोजमर्रा की परेशानियों से निजात मिल सके। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम के सामने आमतौर पर सड़क, सीवेज और कूड़ा निस्तारण जैसी चुनौतियां रहती हैं। बकौल गोयल, हल्द्वानी में भी इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों की समस्याओं और शिकायतों का जल्द-से-जल्द समाधान करने की कोशिश की जाएगी। कूड़ा निस्तारण भी एक बड़ी चुनौती उन्होंने कहा कि शहर में कूड़ा निस्तारण भी एक बड़ी चुनौती है। गोयल के मुताबिक, विशेष रूप से पुराने जमा कचरे (लेगेसी वेस्ट) और रोजाना निकलने वाले ताजे कचरे (फ्रेश वेस्ट) का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। Post navigation Uttarakhand: युवक ने नशे के इंजेक्शन के विवाद में दोस्त की हत्या कर गटर में फेंका शव, हुआ गिरफ्तार Haldwani: यूथ कांग्रेस ने CM के दौरे का किया विरोध, पुलिस से हुई झड़प