धर्म-कर्म

बदरीनाथ-केदारनाथ में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन, BKTC का ₹121 करोड़ का बजट पास

देहरादून में मंगलवार को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) की बैठक हुई। इसमें श्री बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके साथ ही बैठक में आगामी यात्रा सीजन के लिए ₹121.07 करोड़ से ज्यादा का बजट पारित किया गया।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्रीबदरीनाथ धाम के लिए ₹57.47 करोड़ और केदारनाथ धाम के लिए ₹63.60 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया है। बजट में प्रस्तावित आय के सापेक्ष ₹99.45 करोड़ का प्रस्तावित व्यय दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि बजट में श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सरल और सुगम दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए कई जरुरी प्रावधान किए गए हैं। 

बैठक में और कौनसे प्रस्ताव हुए मंजूर?

बकौल द्विवेदी, यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में समिति का शिविर कार्यालय खोलने, मंदिर परिसरों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रस्ताव पास किए गए। इसके साथ ही श्री बदरीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर में निर्धारित दूरी तक मोबाइल बैन करने, कर्मचारियों की पदोन्नति, अस्थायी कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने और मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव भी मंजूर किए गए हैं। 

बैठक में आदि बदरी मंदिर को बीकेटीसी में शामिल करने, डिमरी धार्मिक पंचायत के पत्रों पर विचार, पूजा सामग्री खरीदने, मर्कंटेश्वर मंदिर के सभा मंडप पुनर्निर्माण, बीकेटीसी कर्मचारियों के वेतन-पेंशन के लिए रिवाल्विंग फंड बनाने समेत कई अन्य फैसले भी लिए गए। 

इसके साथ-साथ यात्रा एवं दर्शन एसओपी पर विचार, मंदिर परिसर व दर्शन पंक्ति की रेलिंगों की मरम्मत, मंदिरों के जीर्णोद्धार व यात्रा पूर्व रखरखाव, रंग-रोगन, पेयजल, बिजली व्यवस्था, विश्राम गृहों में आवासीय व्यवस्था और दर्शन व्यवस्था, पूजा व्यवस्था एवं ऑनलाइन पूजा से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली है। मंदिर समिति की वेबसाइट को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने, विज्ञापन नीति और कर्मचारियों के स्थानांतरण नीति पर भी प्रस्ताव पारित हुए हैं।

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago