Haldwani के MBGPG College में गुरुवार को वर्चुअल लैब वर्कशॉप का आयोजन किया गया। रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस वर्कशॉप में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस वर्कशॉप में आईआईटी मुंबई वर्चुअल लैब इनिशिएटिव के जरिए कैमिस्ट्री के कई प्रैक्टिकल्स को वर्चुअली कराया गया। इस दौरान कॉलेज की वर्चुअल लैब की नोडल समन्वय डॉ प्रियंका तिवारी ने विद्यार्थियों को वर्तमान शिक्षा प्रणाली में वर्चुअल लैब की उपयोगिता और उसके प्रयोग को लेकर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा की वर्चुअल लैब आज की जरूरत है।

वर्कशॉप का संचालन केमिस्ट्री डिपार्टमेंट की विभागीय वर्चुअल लैब समन्वय डॉ अमित तिवारी ने किया। उन्होंने इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री वर्चुअल लैब के तहत विद्यार्थियों को कई प्रयोग करवाए। इस दौरान ग्रेवीमेट्रिक एस्टिमेशन ऑफ बेरियम, ग्रेवीमेट्रिक एस्टिमेशन ऑफ निकिल, थिन लेयर क्रोमेटोग्राफी समेत कई प्रैक्टिकल कराए गए।

प्राचार्य डॉ एनएस बनकोटी ने कहा कि वर्चुअल लैब वर्कशॉप से विद्यार्थियों को सीमित संसाधनों में भी प्रैक्टिकल करने के नए मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से जुड़े स्टूडेंट्स को वर्चुअल लैब वर्कशॉप जैसे प्रयोगों से काफी फायदा मिलेगा। इस दौरान रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एसबी मिश्रा, डॉ नंदन सिंह कार्की समेत कई शिक्षक व स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

Pahad News
One thought on “Haldwani: MBPG में वर्चुअल लैब वर्कशॉप के जरिए कराए गए कैमिस्ट्री के प्रैक्टिकल्स”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *