हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को Haldwani में कुल ₹147.28 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विशेष योजनांतर्गत सहायता (SPA) कार्यक्रम में स्वीकृत ₹154.43 करोड़ की हल्द्वानी-काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना कार्य का भूमि पूजन भी किया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले और बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले का समाधान पहले ही हो जाना चाहिए था लेकिन कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी पार्टियां इसे सुप्रीम कोर्ट तक ले गईं। सीएम धामी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्देश दिए हैं उन पर जिला प्रशासन काम करेगा।
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता, खटीमा का बग्गा चव्वन और ऋषिकेश के बापू ग्राम समेत ऐसे अन्य मामलों का समाधान करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके अलावा भी सीएम ने कई सवालों के जवाब दिए।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…