हल्द्वानी। शहर में अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों के साथ बैठक की। एफटीआई सभागार में सांसद अजय भट्ट और विधायकों की उपस्थिति में हुई इस बैठक में सीएम धामी ने कानून व्यवस्था और नैनीताल जिले में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि कानून व्यवस्था में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन और सभी विभागों के अफसरों व कर्मचारियों को आम लोगों के प्रति सेंसेटिव, रिस्पॉन्सिबल और रिजल्ट ओरिएंटेड एप्रोच अपनानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने अफसरों को सभी विकास कार्य प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध, पारदर्शी और कॉर्डिनेशन के साथ पूरे करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में अफसरों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें रोकने लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए फायर लाइन को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…
हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…
Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…
Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…
उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…