रुद्रपुर। शहर के सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में होली मिलन समारोह के दौरान छात्रों के गुट आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं सौंपी है।
जानकारी के मुताबिक, कॉलेज कैंपस में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच किसी बात को लेकर दो छात्र गुटों में तीखी नोकझोंक हुई जो धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालत बिगड़ने पर कॉलेज प्रशासन और कुछ छात्रों ने बीच-बचाव कर मारपीट कर रहे छात्र गुटों को हटाया।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे से गालीगलौज करते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इससे कॉलेज में पढ़ाई के माहौल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो को घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ स्टूडेंट्स ने रिकॉर्ड किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस अधिकारियों के हवाले से छपा है कि मामले में फिलहाल किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने मामले में जांच करने की बात कही है।
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…
हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…
Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…
Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…
उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…