हरिद्वार जिले के रुड़की इलाके में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के शव मिले हैं। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
बताया जा रहा है कि डबल फाटक पुल के पास स्थित एक होटल में युवक-युवती ने गुरुवार शाम एक कमरा किराए पर लिया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दोनों ने सफाई के लिए दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे होटल के कर्मचारियों ने चेक आउट के लिए दरवाजा खटखटाया तो भी कोई रिस्पांस नहीं मिला।
इस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दूसरी चाबी से कमरे का ताला खोला। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान युवक-युवती के शव कमरे में संदिग्ध हालत में पड़े मिले और वहां कीटनाशक भी पड़ा मिला। इससे दोनों द्वारा कीटनाशक का सेवन कर जान दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।
अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि युवक 2 बच्चों का पिता है और वह नाथुखेड़ी इलाके का रहने वाला था। वहीं, युवती लंढौरा इलाके की बताई जा रही है। खबरों में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…