Uttarakhand में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों के दौरान तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। वहीं, राज्य के बाकी जिलों में भी तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
इसके अलावा 29 मई को मौसम और ज्यादा बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। वहीं 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आपदा प्रबंधन से जुड़े संसाधनों को भी तैयार रखने को कहा गया है। इधर, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली के खंभों, पेड़ों व कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की अपील की है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…