देहरादून। राज्य की राजधानी में पिछले दिनों हत्याओं के कई मामले सामने आने के बाद पुलिस विभाग में बंपर तबादले किए गए हैं। इस तबादला एक्सप्रेस में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने नेहरु कॉलोनी, रायपुर और प्रेमनगर के थानाध्यक्ष और कई चौकियों के प्रभारियों समेत 30 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया है।
एसएसपी डोबाल ने बुधवार रात तबादलों को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, नेहरु कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार को रायपुर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, नहरू कॉलोनी थाने की जिम्मेदारी मनोज नौटियाल को सौंपा गया है। प्रेमनगर थाने की जिम्मेदारी कुंदन राम से हटाकर नरेश राठौर को सौंपी गई है।
इसके अलावा प्रवीन सैनी को राजपुर थाने की कुठालगेट चौकी, पंकज कुमार को सहसपुर थाने की धर्मावाला चौकी, विवेक राठी को ऋषिकेश थाने की आइडीपीएल चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, नरेंद्र गहलावत को शिकायती प्रकोष्ठ और कुंदन राम को मानवाधिकार प्रकोष्ठ के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…