उत्तराखंड

Uttarakhand: बाप ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

नैनीताल जिले में रामनगर के ग्रामीण इलाके में एक शख्स ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना दिया। मामले में पुलिस ने बच्ची की सौतेली मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, इलाके की एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 27 मार्च को वह घर पर नहीं थीं। महिला ने बताया कि इस दौरान उसकी 13 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि बच्ची को उसके पिता ने ही नशे की हालत में हवस का शिकार बनाया। 

बकौल महिला, घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी ने पेट में दर्द होने के बाद सौतेली मां को आपबीती बताई। मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। खबरों के मुताबिक, किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, किशोरी की सगी मां की मौत कई वर्ष पहले हो गई थी।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

प्रिय भावना! (भावना के नाम एक आम नागरिक का खत)

प्रिय भावना! कैसी भावना हो तुम! जो एक "कॉमेडियन" के दिए व्यंग्यात्मक बयान पर तो…

5 days ago

इस साल 35,000 पौधे रोपने का है लक्ष्य, 14 जुलाई से शुरू हुआ अभियान: डॉ आशुतोष पंत

हल्द्वानी में रहने वाले रिटायर्ड जिला आयुर्वेद अधिकारी और पर्यावरणविद् डॉ आशुतोष पंत ने बताया…

7 days ago

Haridwar: 94 धार्मिक स्थलों से हटाए गए मानकों के खिलाफ व बिना इजाजत लगाए गए लाउडस्पीकर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में…

1 week ago

बिजली स्मार्ट मीटर विवाद: पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह यूज कर सकेंगे Nainital जिले के लोग

Nainital के डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को बिजली विभाग के अफसरों के साथ…

1 week ago

Uttarakhand: लाखों की चोरी का खुलासा, 160 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के जेवर बरामद

Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने लाखों की चोरी की घटना का…

2 weeks ago

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, जानें कौन हैं?

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटार्यड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को…

2 weeks ago