धर्म-कर्म

Ramnagar: गर्जिया देवी मंदिर में इस कारण 13 फरवरी तक रहेगी श्रद्धालुओं की नो एंट्री

रामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण कार्य चल रहे हैं जिसके चलते ये फैसला लिया गया है। यह फैसला अस्थायी रूप से लिया गया है। 

मीडिया में स्थानीय प्रशासन के हवाले से छपा है कि मंदिर के नीचे का चबूतरा काफी जर्जर स्थिति में आने से हादसे की आशंका बनी हुई थी। इसी के मद्देनजर मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम शुरू किया गया है। बकौल प्रशासन, यह काम सिंचाई विभाग द्वारा गर्जिया देवी मंदिर के टीले पर करवाया जा रहा है। 

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर में प्रवेश करने पर अनहोनी होने की आशंका के चलते श्रद्धालुओं की नो एंट्री का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में मंदिर समिति और मंदिर के पुजारियों को बताने के साथ ही लिखित आदेश भी जारी किया गया है।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…

16 hours ago

Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…

17 hours ago

Uttarakhand: जीजा-साली करवा रहे थे गंदा धंधा, इंस्टाग्राम से फंसाते थे लड़कियां

हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…

23 hours ago

Nainital: 17 मार्च को यहां लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती

नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…

1 day ago

Haldwani: 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर पकड़ा गया 8 तोला सोना चोरी करने वाला शातिर

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…

2 days ago

LPG बुकिंग के नाम पर हो सकता है फ्रॉड! पुलिस ने बताया क्या करें व क्या न करें?

हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि एलपीजी बुकिंग के…

2 days ago