पिथौरागढ़ जिले की पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने यूपी के बहराइच निवासी दो लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कथित तौर पर आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत 23 फरवरी को पहचान एप के जरिए सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों को चिह्नित कर रही थी। बकौल पुलिस, इस दौरान बहराइच के नौसर गुमटियां निवासी की चेकिंग की गई। उसके पास से कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ।
पुलिस पूछताछ में एक अन्य शख्स का नाम सामने आया। जानकारी के मुताबिक, मामले में सर्विलांस और जांच के आधार पर पुलिस ने बहराइच के दौलतपुर स्थित दुकान से मनीष कुमार गुप्ता और कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई फर्जी आधार कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद करने का दावा किया है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…