उत्तराखंड

ऑनलाइन आ रहा आयकर ‘Assessment Order’ का लिंक,; Uttarakhand Police  बोली- मत चटकाना

हल्द्वानी। Uttarakhand Police ने अपराधियों द्वारा साइबर फ्रॉड के लिए नए तरीके के बार में बताया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर इससे बचने के लिए लोगों को जागरूक करने को लेकर पोस्ट की है। पुलिस ने लोगों से अपराधियों के झांसे में न आने की अपील की है। 

Uttarakhand Police ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि आजकल एक ई-मेल काफी ब्रॉडकास्ट हो रहा है। इसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा आकलन वर्ष 2025–26 के लिए जारी किए जाने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने बताया है कि इस ई-मेल के जरिए रिसीवर से टैक्स भरने की मांग की जा रही है और उसकी पेमेंट करने के लिए कहा जा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक, अपराधी अपने मेल में ‘Assessment Order’ देखने के लिए एक लिंक चटकाने (Click) को कह रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि यह ई-मेल व ‘Assessment Order’ फर्जी हैं और इन्हें आयकर विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है। बकौल पुलिस, ऐसे किसी भी संदिग्ध ई-मेल या लिंक को लोगों को नहीं चटकाना (क्लिक करना) चाहिए।

पुलिस ने लोगों से अपनी फाइनेंसियल या पर्सनल जानकारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिना सोचे-समझे शेयर करने से बचने की अपील की है। इस ई-मेल को फर्जी बताते हुए भारत सरकार के प्रेस सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने भी चेतावनी जारी की है।

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago