उत्तराखंड

LPG की जमाखोरी व कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त; लगाया ESMA

दिल्ली। एलपीजी सिलिंडर की जमाखोरी रोकने के मद्देनजर और घरेलू गैस संकट को टालने के लिए भारत सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (ESMA) लागू कर दिया है। सरकार ने कहा कि कुछ महीनों में एलपीजी सिलिंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में ESMA लागू होने से लोगों को राहत मिलेगी। 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आदेश जारी कर एलपीजी सप्लाई के लिए प्राथमिकता वाले सेक्टर्स बताए हैं। मंत्रालय ने अपने आदेश में प्राथमिकता के स्तर पर 4 श्रेणियां बनाई हैं। पहली श्रेणी में घरेलू पाइप प्राकृतिक गैस आपूर्ति, परिवहन के लिए संपीड़ित प्राकृतिक गैस, एलपीजी उत्पादन और  पाइपलाइन संपादित ईंधन व अन्य आवश्यक पाइपलाइन परिचालन को रखा गया है। इनमें पिछले 6 महीने के बराबर गैस आपूर्ति करने को कहा गया है। 

वहीं, दूसरी श्रेणी में उर्वरक संयंत्रों को रखा गया है। इनमें नैचुरल गैस की आपूर्ति होगी लेकिन यूनिट्स को उर्वरकों के उत्पादन के अलावा किसी अन्य कार्य के लिए गैस के उपयोग की इजाजत नहीं होगी। तीसरी श्रेणी में राष्ट्रीय गैस ग्रिड के जरिए चाय उद्योग, उत्पादन और अन्य औद्योगिक उपभोक्ताओं को रखा गया है। आदेश में प्राथमिकता श्रेणी चार के लिए कहा गया है कि सभी शहरी गैस वितरण अस्तित्व यह तय करेंगे कि औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ता, जिन्हें उनके नेटवर्क के जरिए आपूर्ति की जाती है उन्हें पिछले 6 महीने की जरूरत के आधार पर 80% गैस आपूर्ति की जाए। 

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago