Haldwani में पुलिस ने छापेमारी कर सब्जी मंडी स्थित एक बंद गोदाम में कथित तौर पर जुआ  खेल रहे 5 युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपये की नगदी बरामद हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, मंडी चौकी पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिसकर्मियों को गेट नंबर दो से गल्ला मंडी की ओर बढ़ते वक्त एक गोदाम का शटर आधा खुला हुआ दिखाई दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने अंदर झांका तो वहां बैठकर पांच लोग कथित तौर पर जुआ खेल रहे थे। 

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 7,050 नगद और ताश की गद्दी बरामद हुई है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *