नैनीताल जिले की पुलिस ने धनतेरस व दीपावली के मद्देनजर Haldwani शहर के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी व्यवस्था की गई है। पुलिस ने कहा है कि ये डायवर्जन प्लान 6 नवंबर से 8 नवंबर तक रोजाना सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। वहीं,किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े एवं दुपहिया वाहन मंगल पडाव, सिन्धी चौराहा, सिटी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा, ओके होटल चौराहा व ताज चौराहा से बाजार क्षेत्र के अन्दर प्रवेश नहीं करेंगे। पुलिस ने कहा है कि 6 से 8 नवंबर तक रोजाना सुबह 6 से रात 11 बजे तक शहर क्षेत्र हल्द्वानी में सभी प्रकार के (छोटे-बड़े) माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। बकौल पुलिस, इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों (दूध, तेल, गैस, सब्जी आदि) और छोटे/बड़े वाहन भी अपने आवागमन के दौरान बाईपास मार्गों का प्रयोग करेंगे। रोडवेज/सिटी/सिडकुल/वॉल्वो की बसों का डायवर्जन रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज/सिटी/सिडकुल की बसें टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा होते हुए तीनपानी गौलापार तिराहा से गौला रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी। अथवा TP नगर तिराहा से वापस की जाएंगी। बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज / सिटी/सिडकुल की बसें तीनपानी फ्लाईओवर से डायवर्ट होकर गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी। अथवा होंडा शोरूम तिराहा से वापस की जाएंगी। कालाढूंगी रोड से आने वाली समस्त रोडवेज/सिटी/सिडकुल की बसें ऊँचापुल चौराहा / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की चौराहा होते हुए हाईडिल तिराहा से तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।अथवा लालडांठ तिराहा से वापस की जाएंगी। पर्वतीय क्षेत्र/काठगोदाम क्षेत्र से आने वाली समस्त रोडवेज एवं केमू की बसें नैनीताल रोड से सीधे तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज/केमू स्टेशन तक आ सकेंगी एवं अन्य सिटी/सिडकुल की बसें कॉलटैक्स तिराहा/हाईडिल तिराहा से पनचक्की चौराहा होते हुए चंबल पुल से ऊंचापुल/लालडांठ रोड का प्रयोग करेंगी। रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से रामपुर रोड/बरेली रोड को जाने वाली समस्त रोडवेज की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया चौराहा से नारीमन तिराहा काठगोदाम होते हुए गौलापार रोड को प्रयोग कर अपने गंतव्य को जायेंगे। रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढुंगी रोड को जाने वाली समस्त रोडवेज बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया चौराहा से हाईडिल तिराहा होते हुए पनचक्की चौराहा से चम्बल पुल होते हुए ऊँचापुल/लालडांठ तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगी। रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली रोडवेज/केमू की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल रोड से अपने गंतव्य को जायेंगे। शहर हल्द्वानी से दिल्ली/अन्य स्थानों को संचालित होने वाली वॉल्वो बसें अपने निर्धारित स्थल से ही सवारियों को बैठाएंगे- उतरेंगे, कोई भी बस शहर हल्द्वानी में प्रवेश नहीं करेगी। टीपीनगर तिराहा रामपुर रोड, होंडा शोरूम तिराहा बरेली रोड, लालडॉट तिराहा कालाढुंगी रोड से शहर हल्द्वानी की ओर समस्त रोडवेज / सिटी/सिडकुल की बसों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। छोटे वाहनों का डायवर्जन बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से डायवर्ट होकर गौलापार रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य को जायेंगे एवं शेष छोटे वाहन गाँधी इण्टर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफ०टी०आई० तिराहा से आई०टी०आई० तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे। रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे वाहन गन्ना सेंटर/ शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड का प्रयोग कर नारिमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य को जाएंगे एवं शेष अन्य वाहन आई०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट होकर मुखानी चौराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे। कालाढूंगी रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोट वाहन ऊँचापुल चौराहा / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए हाईडिल तिराहा / कॉलटैक्स तिराहा से नारीगन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेगें एवं शेष छोटे वाहन मुखानी चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जायेंगे। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं बरेली रोड/रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौलापार रोड होते हुए तीनपानी से अपने गंतव्य को जाएंगे एवं कालाढुंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन कॉलटैक्स तिराहा / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से चम्बल पुल से चौफला चौराहा होते हुए ऊँचापुल चौराहा से कालाढुंगी रोड की ओर जायेंगे। काठगोदाम क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त छोटे वाहन- महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर कुल्यालपुरा चौराहा से पानी की टंकी होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे। नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अर्बन बैंक तिराहा होते हुए जेल रोड तिराहा से अपने गंतव्य को जायेंगे। पार्किंग व्यवस्था- नैनीताल रोड/कालाढूंगी रोड से आने वाले दुपहिया वाहन हल्द्वानी मिनी स्टेडियम रोड के बायी ओर अपने वाहन पार्क करेंगे। नैनीताल रोड तथा रेलवे बाजार से मुख्य बाजार को जाने वाले समस्त वाहन रामलीला मैदान हल्द्वानी व रेलवे स्टेशन हल्द्वानी में अपने वाहन पार्क करेंगे। कालाढुंगी रोड से आने वाले समस्त वाहन पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में अपने वाहन पार्क करेंगे। बरेली रोड से आने वाले समस्त वाहन लक्ष्मी शिशु मंदिर (मंगल पड़ाव) में पार्क करेंगे। रामपुर रोड से आने वाले समस्त वाहन एचएन इंटर कॉलेज मैदान में अपने वाहन पार्क करेंगे। बाजार के समस्त व्यवसायी सरस बाजार पार्किंग व सिन्धी स्वीट्स के पास मैजिक स्टैण्ड की पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे। ऑटो/मैजिक स्टैण्ड (दिनांक 6 से 8 नवंबर तक) कालाढुंगी चौराहा तथा भोलानाथ टैम्पू/ई-रिक्शा स्टैण्ड जेल रोड तिराहा से संचालित किये जायेंगे। ओके होटल के दोनों ऑटो स्टैण्ड बर्फ वाली गली से संचालित किये जायेंगे। सिन्धी स्वीट्स मैजिक स्टैण्ड तथा सरगम ऑटो स्टैण्ड, एच०एन० इन्टर कॉलेज रामपुर रोड से संचालित किये जायेंगे। मंगलपडाव के दोनों ऑटो स्टैण्ड, विक्रम, मैजिक स्टैण्ड लक्ष्मी शिशु मन्दिर से आगे रोड के बायी ओर खड़े रहेंगे व वहीं से संचालित किये जायेंगे। Post navigation Haldwani में जुए के अड्डे का भंडाफोड़, सब्जी मंडी के गोदाम में पकड़े गए 5 लोग Uttarakhand: भराड़ीसैण विधानसभा परिसर से CM Dhami ने किए कौन-से 13 ऐलान?