प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया से साभार)
Nainital जिले के Haldwani में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों ने पार्किंग में खड़े स्कूटर की डिग्गी से कथित तौर पर ₹2 लाख चोरी कर लिए। घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है। मामले में पीड़ित ने मुखानी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गौलापार के लखनपुर निवासी एक शख्स ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया है कि उसने 20 मई की सुबह करीब 11:30 बजे एसबीआई की कुसुमखेड़ा ब्रांच से ₹2 लाख निकालकर स्कूटर की डिग्गी में रख दिए थे। शख्स के मुताबिक, इसके बाद वह करीब 11:50 बजे पीलीकोठी स्थित एक ग्लोबल फास्ट फूड रेस्टोरेंट चेन के आउटलेट पर खाना खाने गया और अपना स्कूटर पार्किंग में खड़ा कर दिया।
बकौल शख्स, खाना खाने के बाद लौटने पर उसने स्कूटर की डिग्गी खोलकर देखी लेकिन तब तक उसमें रखे ₹2 लाख चोरी हो गए थे। आरोप है कि किसी अज्ञात शख्स ने स्कूटर की डिग्गी से नकदी चोरी की है। चोर द्वारा बैंक से ही युवक का पीछा कर घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है।
इधर, पुलिस ने शख्स की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…