Nainital जिले के Haldwani में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों ने पार्किंग में खड़े स्कूटर की डिग्गी से कथित तौर पर ₹2 लाख चोरी कर लिए। घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है। मामले में पीड़ित ने मुखानी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गौलापार के लखनपुर निवासी एक शख्स ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया है कि उसने 20 मई की सुबह करीब 11:30 बजे एसबीआई की कुसुमखेड़ा ब्रांच से ₹2 लाख निकालकर स्कूटर की डिग्गी में रख दिए थे। शख्स के मुताबिक, इसके बाद वह करीब 11:50 बजे पीलीकोठी स्थित एक ग्लोबल फास्ट फूड रेस्टोरेंट चेन के आउटलेट पर खाना खाने गया और अपना स्कूटर पार्किंग में खड़ा कर दिया। बकौल शख्स, खाना खाने के बाद लौटने पर उसने स्कूटर की डिग्गी खोलकर देखी लेकिन तब तक उसमें रखे ₹2 लाख चोरी हो गए थे। आरोप है कि किसी अज्ञात शख्स ने स्कूटर की डिग्गी से नकदी चोरी की है। चोर द्वारा बैंक से ही युवक का पीछा कर घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है। इधर, पुलिस ने शख्स की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। Post navigation Nainital जिले में बदले गए कई थानों व चौकियों के प्रभारी; देखें लिस्ट Haldwani: ₹35 लाख के चोरी के जेवर संग युवक अरेस्ट, रूम हीटर में छिपाकर जा रहा था बेचने