हल्द्वानी। पुलिस और गौवंश संरक्षण स्क्वॉड की टीम ने रमजान के बीच हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में कथित तौर पर 300 किलो प्रतिबंधित मांस बरमाद कर एक शख्स को अरेस्ट किया है। वहीं, शख्स के दो साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस और गौवंश संरक्षण स्क्वॉड की टीम ने प्रतिबंधित मांस बेचे जाने की सूचना मिलने पर रविवार को मीनार मस्जिद के पास एक दुकान में छापा मारा। इस दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान इंदिरानगर निवासी अयान अंसारी के रूप में हुई है।
वहीं, उसके दो साथी अनीस अहमद और आफताब कुरैशी मौके से फरार हो गए। अयान के पास से कथित तौर पर मांस काटने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं। मामले में बनभूलपुरा थाने में तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयान पहले भी प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में जेल गया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ 4 केस दर्ज होने की बात भी सामने आई है। खबरों की मानें तो वह बनभूलपुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…