हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने मंगलवार को काठगोदाम स्थित बिजली विभाग के सेकेंडरी वर्क डिविजन दफ्तर में छापा मारा। इस दौरान एक कार्यालय सहायक नशे की हालत में मिला, जिसे सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट को कर्मचारी के शराब पीकर दफ्तर पहुंचने की सूचना मिली। इस पर वह मामले की तस्दीक करने मौके पर पहुंच गए। छापेमारी से दफ्तर में हड़कंप मच गया। इस दौरान कार्यालय सहायक दीपक बोरा नशे की हालत में मिला। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बोरा को खूब डांटा और तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि बोरा को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया है। Post navigation Haldwani: LPG की कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, एफआईआर होगी दर्ज Haldwani: आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें प्लान