हल्द्वानी। नैनीताल जिले की पुलिस ने बुधवार को शहर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। दरअसल, बुधवार को जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत नहर पुनर्निर्माण और पेड़ों की कटाई-छंटाई का काम होना है। इसके चलते ये फैसला लिया गया है। पुलिस ने बताया कि ये डायवर्जन प्लान सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावी रहेगा।

प्लान के मुताबिक, पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों को काठगोदाम के नारिमन तिराहे से डायवर्ट कर गोलापार रोड होते हुए भेजा जाएगा। इसके साथ ही काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी वाहनों को कॉल्टेक्स तिराहे से डायवर्ट कर पुराने फायर स्टेशन तिराहा होते हुए जाना होगा। 

वहीं, हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों को हाइडिल तिराहे से डायवर्ट कर पुराना फायर स्टेशन तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। पुलिस ने लोगों से इस दौरान असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान के अनुसार ही यात्रा प्लान बनाने की अपील की है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *