उत्तराखंड

Haldwani: आज कब तक की बुकिंग वालों को कहां बंटेंगे इंडेन के LPG सिलिंडर?

हल्द्वानी। एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी और अनियमितताओं का आरोप लगने के बाद इंडेन कंपनी से जुड़ी गैस एजेंसियों ने सिलिंडर वितरण के लिए रोस्टर जारी करना शुरू कर दिया है। आशीर्वाद गैस एजेंसी और काठगोदाम गैस सर्विस ने 3 अप्रैल के लिए एलपीजी बांटने का रोस्टर जारी किया है।  

काठगोदाम गैस सर्विस के मुताबिक, शुक्रवार को बिठौरिया, रत्नपुरम, पुष्प विहार, शिव शक्ति विहार, कालिका मंदिर, सुभाष नगर, आवास विकास, पॉलीशीट, साकेत कालोनी और सैनिक कॉलोनी में गैस बंटेगी। वहीं, त्रिलोक नगर, विकास नगर, शीश महल, सीआरपीएफ कैंप, चौफुला चौराहा इलाके में भी एलपीजी बांटने के लिए गाड़ी आएगी।

एजेंसी ने बताया कि जमरानी कॉलोनी, कुमाऊं कालोनी, कालटैक्स, चुंगी, कौशल कालोनी और बेड़ीखता में भी एलपीजी सिलिंडर की गाड़ी भेजी जाएगी। एजेंसी ने कहा है कि 3 अप्रैल को 26 मार्च या इससे पहले गैस बुकिंग कर चुके उपभोक्ताओं को ही गैस सिलिंडर दिए जाएंगे। 

वहीं, आशीर्वाद गैस एजेंसी ने बताया है कि शुक्रवार को सुयाल कालोनी, श्रीपुरम, गौरापड़ाव, डिबेर, धौलखेड़ा, ओम शांति पुरम, किशनपुर सकुलिया, किशनपुर बकुलिया, हैड़ा गज्जर और हरिपुर शिवदत्त में गैस बांटी जाएगी। इसके साथ ही अर्जुनपुर (पश्चिम) हिम्मतपुर चौमवाल, फत्ता बंगर (पश्चिम), गौजाजाली बिचली (लेन-2,3,4), अर्जुनपुर (पूर्वी), फत्ता बंगर (पूर्वी), भगवानपुर, और भगवानपुर बिचला में भी सिलिंडर बांटने के लिए गाड़ियां पहुंचेंगी। 

एजेंसी ने हिम्मतपुर तल्ला, हिम्मतपुर मल्ला, डहरिया, नीलियम कॉलोनी, ईको टाउन, गणपति विहार, हाथीखाल, गोपीपुरम और सिंघल फॉर्म में भी शुक्रवार को गैस सिलिंडर बांटने का वादा किया है। 

LPG सिलिंडर के लिए हेल्पलाइन नंबर भी हुए हैं जारी

नैनीताल जिले में LPG गैस के लिए परेशान लोग टोल फ्री नंबर-1077 पर कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही फोन नंबर 05942-231179 व 05942-231178 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। वहीं, 8272080884 नंबर पर व्हाट्सएप मेसेज भेजकर सूचना देने को भी कहा गया है। इस नंबर पर उपभोक्ताओं को सिर्फ मेसेज करना है, कॉल नहीं करनी है। मेसेज में उपभोक्ता का नाम, उपभोक्ता (कंज्यूमर) नंबर, पता, DAC कोड और अपना मोबाइल नंबर लिखकर भेजना है। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

3 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago

छात्रसंघ चुनाव: कल हल्द्वानी में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, पार्किंग की क्या होगी व्यवस्था?

छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…

4 weeks ago

भारी बारिश के बीच चोरगलिया में 2 मकानों पर गिरा पेड़, 2 लोग हुए घायल

उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…

4 weeks ago