हल्द्वानी। एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी और अनियमितताओं का आरोप लगने के बाद इंडेन कंपनी से जुड़ी गैस एजेंसियों ने सिलिंडर वितरण के लिए रोस्टर जारी करना शुरू कर दिया है। आशीर्वाद गैस एजेंसी और काठगोदाम गैस सर्विस ने 3 अप्रैल के लिए एलपीजी बांटने का रोस्टर जारी किया है। काठगोदाम गैस सर्विस के मुताबिक, शुक्रवार को बिठौरिया, रत्नपुरम, पुष्प विहार, शिव शक्ति विहार, कालिका मंदिर, सुभाष नगर, आवास विकास, पॉलीशीट, साकेत कालोनी और सैनिक कॉलोनी में गैस बंटेगी। वहीं, त्रिलोक नगर, विकास नगर, शीश महल, सीआरपीएफ कैंप, चौफुला चौराहा इलाके में भी एलपीजी बांटने के लिए गाड़ी आएगी। एजेंसी ने बताया कि जमरानी कॉलोनी, कुमाऊं कालोनी, कालटैक्स, चुंगी, कौशल कालोनी और बेड़ीखता में भी एलपीजी सिलिंडर की गाड़ी भेजी जाएगी। एजेंसी ने कहा है कि 3 अप्रैल को 26 मार्च या इससे पहले गैस बुकिंग कर चुके उपभोक्ताओं को ही गैस सिलिंडर दिए जाएंगे। वहीं, आशीर्वाद गैस एजेंसी ने बताया है कि शुक्रवार को सुयाल कालोनी, श्रीपुरम, गौरापड़ाव, डिबेर, धौलखेड़ा, ओम शांति पुरम, किशनपुर सकुलिया, किशनपुर बकुलिया, हैड़ा गज्जर और हरिपुर शिवदत्त में गैस बांटी जाएगी। इसके साथ ही अर्जुनपुर (पश्चिम) हिम्मतपुर चौमवाल, फत्ता बंगर (पश्चिम), गौजाजाली बिचली (लेन-2,3,4), अर्जुनपुर (पूर्वी), फत्ता बंगर (पूर्वी), भगवानपुर, और भगवानपुर बिचला में भी सिलिंडर बांटने के लिए गाड़ियां पहुंचेंगी। एजेंसी ने हिम्मतपुर तल्ला, हिम्मतपुर मल्ला, डहरिया, नीलियम कॉलोनी, ईको टाउन, गणपति विहार, हाथीखाल, गोपीपुरम और सिंघल फॉर्म में भी शुक्रवार को गैस सिलिंडर बांटने का वादा किया है। LPG सिलिंडर के लिए हेल्पलाइन नंबर भी हुए हैं जारी नैनीताल जिले में LPG गैस के लिए परेशान लोग टोल फ्री नंबर-1077 पर कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही फोन नंबर 05942-231179 व 05942-231178 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। वहीं, 8272080884 नंबर पर व्हाट्सएप मेसेज भेजकर सूचना देने को भी कहा गया है। इस नंबर पर उपभोक्ताओं को सिर्फ मेसेज करना है, कॉल नहीं करनी है। मेसेज में उपभोक्ता का नाम, उपभोक्ता (कंज्यूमर) नंबर, पता, DAC कोड और अपना मोबाइल नंबर लिखकर भेजना है। Post navigation Uttarakhand: यहां जंगल में मिला कारोबारी के पिता का शव, 5 दिन से थे लापता Haldwani: शुरू होने वाली है फ्री ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग, ऐसे करें अप्लाई