हल्द्वानी में सोमवार को राजकीय पेंशनर्स परिषद की हल्द्वानी इकाई की आम बैठक लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर विचार रखे गए। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा अभी तक महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं किए जाने पर रोष जताया गया।
बैठक में गोल्डन कार्ड पर पेंशनरों को समुचित लाभ दिए जाने व पूरा इलाज कैशलेस किए जाने की पुरजोर मांग की गई। इसके साथ ही नोसनल इंक्रीमेंट का लाभ वर्ष 2023 के स्थान पर वर्ष 2006 से लागू किया जाने और पेंशनरों को 65 वर्ष की आयु पर 5% 70 वर्ष में 10% व 75 वर्ष की आयु में 15% पेंशन वृद्धि किए जाने की मांग भी की गई l
इस दौरान बताया गया कि 21 अप्रैल को देहरादून में होने वाले राजकीय पेंशनर्स परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पूरे राज्य के पेंशनर हिस्सा लेंगे। बैठक की अध्यक्षता वीर सिंह बिष्ट और संचालन एलएम लोहनी ने किया। बैठक को इंद्र लाल आर्य, यतीश पंत, दिनेश बिष्ट, एसएस राणा, पान सिंह मेहरा, डिगरदेव जोशी, बीडी शर्मा, पीडी जोशी, ओपी पांडे, विनोद जोशी आदि ने संबोधित किया।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…