उत्तराखंड

LPG संकट खत्म होने तक फूड वेंडर्स को दो बेरोजगारी भत्ता: Haldwani में उठी मांग

हल्द्वानी में सोमवार को यूथ कांग्रेस ने LPG सिलिंडर की सप्लाई में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया। हल्द्वानी क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम दफ्तर पहुंचा और ज्ञापन सौंपकर इस समस्या के समाधान की मांग की। संगठन ने LPG सिलिंडरों का संकट खत्म होने तक फूड वेंडर्स व प्रभावित लोगों को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की मांग की है। 

ज्ञापन में शहर में गैस सप्लाई में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि इससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि LPG सिलिंडरों की बढ़ती कीमतों के चलते छोटे व्यापारियों व रेहड़ी-पटरी संचालकों (फूड वेंडर्स) पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

वहीं, शादी समारोहों के लिए फिलहाल दिए जा रहे 2 LPG सिलिंडरों की संख्या को नाकाफी बताते हुए इनकी संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि LPG सिलिंडरों की सप्लाई को तत्काल प्रभाव से सुचारू व नियमित किया जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

इस दौरान संगठन महासचिव मोहम्मद अनस, प्रदेश महासचिव स्वाति जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जूही चौपाल, ब्लॉक अध्यक्ष नदीम सैफी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन टम्टा, पूर्व प्रदेश महासचिव आसिफ अली समेत कई लोग मौजूद रहे। (प्रे.वि.)

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago