उत्तराखंड

Haldwani: पुलिस ने शादी समारोह के लिए तय किए नियम, जानें डिटेल्स

नैनीताल पुलिस ने शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही हल्द्वानी में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि शादी समारोहों में डीजे, बैंड-बाजे और बारात को लेकर निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। पुलिस ने रात 10 बजे के बाद डीजे और बैंड बजाने पर पूरी तरह रोक लगाने के साथ ही बारात को बैंक्वेट हॉल से 100 मीटर की दूरी से चढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, एसपी सिटी हरबंस सिंह ने शनिवार को मिनी पुलिस लाइन में बैंक्वेट हॉल संचालकों, डीजे और बैंड-बाजा संचालकों के साथ बैठक की। इसमें हल्द्वानी, बनभूलपुरा, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र के संचालक शामिल हुए। बकौल पुलिस, बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शादी समारोहों के दौरान सड़क पर जाम लगने और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने बैंक्वेट हॉल संचालकों को परिसर में और उसके चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही सुरक्षा के लिए वालंटियर नियुक्त करने को कहा है।

पुलिस ने कहा है कि बारात की बुकिंग के संबंध में संबंधित अफसरों से जरूरी इजाजत लेनी होगी। साथ ही बैंक्वेट हॉल संचालकों को इसकी जानकारी पहले से संबंधित थाना प्रभारी को देनी होगी। वहीं, वर-वधू पक्ष को भी पहले ही बता दिया जाएगा कि बारात निर्धारित समय पर बैंक्वेट हॉल पहुंचे। पुलिस ने बारात में शामिल होने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बकौल पुलिस, किसी भी वाहन को मुख्य सड़क पर खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी और बारात में शामिल कोई भी व्यक्ति असलहा लेकर बैंक्वेट हॉल में एंट्री नहीं ले पाएगा।

बैंड-बाजा संचालकों को छोटी ट्रॉली के साथ सड़क के किनारे चलने को कहा गया है, जिससे यातायात प्रभावित न हो। वहीं, सड़क के बीचों-बीच या भीड़ के नजदीक खतरनाक आतिशबाजी करने पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा शादी समारोहों में काम करने वाले कैटरर्स, बैंड और डीजे संचालकों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस को बारातों की सूचना मिलने पर अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं।

NEWS DESK

Recent Posts

Haldwani में पहली बार हुआ Regional Mathematical Olympiad

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में रविवार को पहली बार Regional Mathematical Olympiad (RMO-2026) का आयोजन…

1 day ago

युवा इनोवेटर्स का केंद्र बना भीमताल, NASA Space Apps Challenge में दिखा प्रतिभा का दम

उत्तराखंड में विज्ञान, तकनीक और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में Astroverse…

1 day ago

Haldwani: यूथ कांग्रेस ने CM के दौरे का किया विरोध, पुलिस से हुई झड़प

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…

1 day ago

हल्द्वानी: पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

हल्द्वानी स्थित PSP हॉस्पिटल में पिछले दिनों प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो…

2 days ago

चाचा नेहरू के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प ले युवा पीढ़ी: सुमित हृदयेश

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के मौके…

2 days ago

Haldwani: वीकेंड पर 14 व 15 नवंबर को डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

Nainital पुलिस ने हल्द्वानी में 14 व 15 नवंबर को वीकेंड के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान…

4 days ago