उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक और उपाध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विरोध में कार्यकर्ता चौराहे पर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भोजक ने अंकिता भंडारी को न्याय न मिलने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए। वहीं, साहू ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के दम पर लोकतांत्रिक विरोध की आवाज दबा रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बदहाल सड़कों और चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार को घेरा।
छात्र नेता मेहुल साह और मंजू दानू ने कहा कि युवा कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मयंक गोस्वामी, हर्ष शर्मा, अक्षत पाठक, घनिष्ठ कुमार, भावेश कुरिया, यश सिंहाना, साहिल राज और सचिन राठौर समेत कई कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया।
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में रविवार को पहली बार Regional Mathematical Olympiad (RMO-2026) का आयोजन…
उत्तराखंड में विज्ञान, तकनीक और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में Astroverse…
हल्द्वानी स्थित PSP हॉस्पिटल में पिछले दिनों प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो…
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के मौके…
नैनीताल पुलिस ने शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही हल्द्वानी में ट्रैफिक और…
Nainital पुलिस ने हल्द्वानी में 14 व 15 नवंबर को वीकेंड के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान…