उत्तराखंड

चाचा नेहरू के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प ले युवा पीढ़ी: सुमित हृदयेश

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के मौके पर हल्द्वानी महानगर जिला कांग्रेस ने स्वराज आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दरमियान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने देश को आधुनिक, वैज्ञानिक और प्रगतिशील दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षा, विज्ञान, औद्योगिक विकास और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण ही उनका जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज आवश्यकता है कि हम बच्चों को बेहतर शिक्षा, समान अवसर और सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के उनके सपने को साकार करें।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि पंडित नेहरू जी का जीवन देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखने के साथ ही देश को विकास और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ाया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। बाल दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता दी। उन्होंने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान मिले। आज उनके विचारों और आदर्शों को याद करने के साथ-साथ उन्हें अपने जीवन में अपनाने की भी आवश्यकता है। बाल दिवस हमें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण और उनके अधिकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराता है।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, प्रकाश पांडे, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, जगमोहन चिलवाल, हरेंद्र क्वीरा, जाकिर हुसैन, गिरीश पांडे, गोविंद बगड़वाल, राजेंद्र उपाध्याय, संदीप भैसोड़ा, प्रदीप नेगी, संजू उप्रेती, कौशलेंद्र भट्ट, दिवेश तिवारी एवं विनोद कुमार सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NEWS DESK

Recent Posts

Haldwani में पहली बार हुआ Regional Mathematical Olympiad

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में रविवार को पहली बार Regional Mathematical Olympiad (RMO-2026) का आयोजन…

1 day ago

युवा इनोवेटर्स का केंद्र बना भीमताल, NASA Space Apps Challenge में दिखा प्रतिभा का दम

उत्तराखंड में विज्ञान, तकनीक और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में Astroverse…

1 day ago

Haldwani: यूथ कांग्रेस ने CM के दौरे का किया विरोध, पुलिस से हुई झड़प

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…

1 day ago

हल्द्वानी: पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

हल्द्वानी स्थित PSP हॉस्पिटल में पिछले दिनों प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो…

2 days ago

Haldwani: पुलिस ने शादी समारोह के लिए तय किए नियम, जानें डिटेल्स

नैनीताल पुलिस ने शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही हल्द्वानी में ट्रैफिक और…

3 days ago

Haldwani: वीकेंड पर 14 व 15 नवंबर को डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

Nainital पुलिस ने हल्द्वानी में 14 व 15 नवंबर को वीकेंड के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान…

4 days ago