हल्द्वानी स्थित PSP हॉस्पिटल में पिछले दिनों प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजन ने शनिवार को अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदार डॉक्टरों व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इधर, महिला के परिजन के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप भुल्लर और प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी भी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय मृतका अर्शदीप कौर पत्नी तलविंदर सिंह, गौलापार दानीबंगर के सीतापुर गांव की रहने वाली थीं और उनकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। परिजनों के मुताबिक, गर्भवती अर्शदीप को 11 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि 12-13 नवंबर की दरमियानी रात को उसकी मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही को मौत का कारण बताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी हरबंस सिंह अस्पताल पहुंचे और धरना दे रहे मृतका के परिजन से बातचीत की। एसपी सिटी ने बताया कि अस्पताल में गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद उसकी मृत्यु हुई। परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और तहरीर देने की बात कह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अस्पताल प्रबंधन को घटना से संबंधित सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जांच में उनका उपयोग किया जा सके। इधर, अस्पताल की डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही के आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि मरीज की हालत बेहद गंभीर थी। उन्होंने कहा कि मरीज का हृदय ठीक से पंप नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते किडनी और लीवर सहित अन्य अंग प्रभावित हुए और मल्टी ऑर्गन डिस्फंक्शन की स्थिति बन गई।
डॉक्टर ने दावा किया कि अस्पताल की टीम ने मरीज को बचाने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन परिजन ने सीपीआर की प्रक्रिया में बाधा डाली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्रिटिकल केयर के डॉक्टर के साथ मारपीट की गई, जिसके कारण वह फिलहाल ड्यूटी पर नहीं लौट पा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इलाज से जुड़े सभी डाक्यूमेंट्स जांच टीमों को उपलब्ध कराने की बात कही है।
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में रविवार को पहली बार Regional Mathematical Olympiad (RMO-2026) का आयोजन…
उत्तराखंड में विज्ञान, तकनीक और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में Astroverse…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के मौके…
नैनीताल पुलिस ने शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही हल्द्वानी में ट्रैफिक और…
Nainital पुलिस ने हल्द्वानी में 14 व 15 नवंबर को वीकेंड के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान…