उत्तराखंड

युवा इनोवेटर्स का केंद्र बना भीमताल, NASA Space Apps Challenge में दिखा प्रतिभा का दम

उत्तराखंड में विज्ञान, तकनीक और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में Astroverse Experience Pvt. Ltd. ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्था ने 14-15 नवंबर को बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, भीमताल में लगातार तीसरी बार NASA International Space Apps Challenge का आयोजन किया। इस वैश्विक हैकाथॉन में देशभर से विद्यार्थियों और युवा इनोवेटर्स ने भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक सोच और तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस वर्ष आयोजन को खास बनाते हुए NASA Hackathon के साथ Robo War और Space Drone Challenge भी आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों और स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। Robo War Challenge में Team Nemesis Robotics (SRMCEM) ने प्रथम, Team Titan X (Sri Ram Murthy Smarak College of Engineering and Technology, Bareilly) ने द्वितीय और Team Robo Phantom (SRMCEM) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं Space Drone Challenge में Lovely Professional University की Team Yantra Dynamics ने पहला और Team Doaba Dynamics ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को कुल ₹60,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मनीष कुमार नाजा (निदेशक, ARIES नैनीताल), डॉ. भुवन भट्ट (पूर्व प्रोफेसर, Indian Institute of Astrophysics), डॉ. बी.एस. बिष्ट (पूर्व निदेशक, BIAS एवं पूर्व कुलपति, GBPUAT) तथा डॉ. बी.के. सिंह (निदेशक, BIAS) उपस्थित रहे।

लगातार तीसरे वर्ष इस वैश्विक आयोजन की मेजबानी कर Astroverse Experience Pvt. Ltd. उत्तर भारत के प्रमुख NASA Space Apps Challenge Local Leads में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। संस्था का उद्देश्य उत्तराखंड में विज्ञान, रोबोटिक्स, इंजीनियरिंग और इनोवेशन की संस्कृति विकसित करना है। भीमताल में देशभर से युवा प्रतिभाओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि अब उत्तराखंड भी राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी नवाचार और युवा आविष्कारों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। NASA Hackathon का समापन 16 नवंबर को होगा। (प्रेस विज्ञप्ति।)

NEWS DESK

Recent Posts

Haldwani में पहली बार हुआ Regional Mathematical Olympiad

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में रविवार को पहली बार Regional Mathematical Olympiad (RMO-2026) का आयोजन…

8 hours ago

Haldwani: यूथ कांग्रेस ने CM के दौरे का किया विरोध, पुलिस से हुई झड़प

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…

9 hours ago

हल्द्वानी: पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

हल्द्वानी स्थित PSP हॉस्पिटल में पिछले दिनों प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो…

1 day ago

चाचा नेहरू के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प ले युवा पीढ़ी: सुमित हृदयेश

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के मौके…

1 day ago

Haldwani: पुलिस ने शादी समारोह के लिए तय किए नियम, जानें डिटेल्स

नैनीताल पुलिस ने शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही हल्द्वानी में ट्रैफिक और…

2 days ago

Haldwani: वीकेंड पर 14 व 15 नवंबर को डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

Nainital पुलिस ने हल्द्वानी में 14 व 15 नवंबर को वीकेंड के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान…

3 days ago