छात्र नरेश सिंह कैड़ा।
हल्द्वानी। एचएन इंटर कॉलेज के छात्र रहे नरेश सिंह कैड़ा ने JEE में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने इस परीक्षा में 99.699 परसेंटाइल हासिल कर अपने सपनों को नई उड़ान दी है। उनकी सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।
स्कूल के प्रधानाचार्य भगवान सिंह सामंत ने बताया कि नरेश काफी मेहनती छात्र रहे और उनकी मेहनत व समर्पण ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। सामंत ने नरेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, नरेश कैड़ा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजन और स्कूल के शिक्षकों को दिया है।
उन्होंने कहा कि परिजन ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बकौल नरेश शिक्षकों के सही मार्गदर्शन ने उनकी सफलता की राह को आसान बनाया। नरेश ने कहा कि विषयों को लेकर उनकी समझ विकसित करने में स्कूल के शिक्षकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। स्कूल के सभी शिक्षकों और छात्रों ने नरेश को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी है।
नरेश बाल्यकाल से ही होनहार छात्र रहे हैं। उन्होंने 2024-2025 में एचएन इंटर कॉलेज से 87.6% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास की। उन्होंने हाईस्कूल भी इसी विद्यालय से किया। 10वीं कक्षा में नरेश ने 92.6% अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य सामंत ने बताया कि नरेश ने स्कूल के हिंदी माध्यम के छात्र रहे हैं। उन्होंने बताया कि नरेश बेहद अनुशासित छात्र रहे।
मूल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ कैड़ा गांव निवासी नरेश के पिता उत्तम सिंह कैड़ा वर्तमान में रुद्रपुर में एक निजी कंपनी में गार्ड हैं। उनकी मां गृहणी हैं और दो बड़े भाई एमएससी व बीएससी तक की शिक्षा हासिल कर चुके हैं। नरेश ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं
नरेश ने P4Pahadnews.com को बताया कि उन्होंने रोजाना करीब 8 से 10 घंटे पढ़ाई कर ये सफलता हासिल की है। बकौल नरेश, उन्होंने अपनी तैयारी ऑनलाइन माध्यमों से की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऑफलाइन कोचिंग करना काफी महंगा है जिसके लिए उनके पास पैसे नहीं थे।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…