उत्तराखंड

Haldwani: एचएन के छात्र नरेश ने JEE में हासिल की 99.699 परसेंटाइल, गार्ड हैं पिता

हल्द्वानी। एचएन इंटर कॉलेज के छात्र रहे नरेश सिंह कैड़ा ने JEE में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने इस परीक्षा में 99.699 परसेंटाइल हासिल कर अपने सपनों को नई उड़ान दी है। उनकी सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।

स्कूल के प्रधानाचार्य भगवान सिंह सामंत ने बताया कि नरेश काफी मेहनती छात्र रहे और उनकी मेहनत व समर्पण ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। सामंत ने नरेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, नरेश कैड़ा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजन और स्कूल के शिक्षकों को दिया है। 

उन्होंने कहा कि परिजन ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बकौल नरेश शिक्षकों के सही मार्गदर्शन ने उनकी सफलता की राह को आसान बनाया। नरेश ने कहा कि विषयों को लेकर उनकी समझ विकसित करने में स्कूल के शिक्षकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। स्कूल के सभी शिक्षकों और छात्रों ने नरेश को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी है। 

बचपन से होनहार छात्र रहे हैं नरेश

नरेश बाल्यकाल से ही होनहार छात्र रहे हैं। उन्होंने 2024-2025 में एचएन इंटर कॉलेज से 87.6% अंकों के साथ 12वीं  कक्षा पास की। उन्होंने हाईस्कूल भी इसी विद्यालय से किया। 10वीं कक्षा में नरेश ने 92.6% अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य सामंत ने बताया कि नरेश ने स्कूल के हिंदी माध्यम के छात्र रहे हैं। उन्होंने बताया कि नरेश बेहद अनुशासित छात्र रहे। 

पिता हैं गार्ड और मां गृहणी

मूल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ कैड़ा गांव निवासी नरेश के पिता उत्तम सिंह कैड़ा वर्तमान में रुद्रपुर में एक निजी कंपनी में गार्ड हैं। उनकी मां गृहणी हैं और दो बड़े भाई एमएससी व बीएससी तक की शिक्षा हासिल कर चुके हैं। नरेश ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं  

ऑफलाइन कोचिंग के लिए नहीं थे पैसे, ऑनलाइन की तैयारी: नरेश

नरेश ने P4Pahadnews.com को बताया कि उन्होंने रोजाना करीब 8 से 10 घंटे पढ़ाई कर ये सफलता हासिल की है। बकौल नरेश, उन्होंने अपनी तैयारी ऑनलाइन माध्यमों से की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऑफलाइन कोचिंग करना काफी महंगा है जिसके लिए उनके पास पैसे नहीं थे।

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago