हरिद्वार। भगवानपुर इलाके में एक ट्रक ड्राइवर ने एक होटल में बतौर कुक काम करने वाले शख्स की कथित तौर पर ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी। भगवानपुर थाने की पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया। घटना में इस्तेमाल क्या गया ट्रक भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ड्राइवर ने घटना के पीछे की चौंकाने वाली वजह बताई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि मृतक कुक नशे की हालत में उसकी भांजियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। ड्राइवर ने बताया कि सुबह होश में आने पर कुक माफी मांगता था लेकिन बार-बार वही हरकत दोहराता था। बकौल पुलिस, आरोपी ने इसी रंजिश में हत्या करने की बात स्वीकारी है।
दरअसल, प्रताप कॉलोनी की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके 26 वर्षीय पति राहुल कुमार की टोल प्लाजा के पास ट्रक से कुचलकर हत्या की गई है। महिला ने बताया कि राहुल एक होटल में खाना बनाता था। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी यूपी के बागपत निवासी शीशपाल को पकड़ लिया। बकौल पुलिस, साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…