देहरादून पुलिस ने हाई-प्रोफाइल गेम्बलिंग यानी जुए के खेल का भंडाफोड़ करते हुए मौके से 1 अमेरिकी नागरिक समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से विदेशी करेंसी और लाखों रुपये कैश बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि राजपुर इलाके में हेलीपैड के पास एक मकान में बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने की सूचना पर छापेमारी की गई। बकौल पुलिस मौके से अलग-अलग टेबलों पर जुआ खेल रहे एक अमेरिकी नागरिक समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में अधिकांश तिब्बती मूल के बताए जा रहे हैं।
पुलिस को मौके से कथित तौर पर 1 लाख 52 हजार रुपये से ज्यादा नकद, 41 अमेरिकी डॉलर, ताश की 167 गड्डियां, 625 डाइस और जुए में इस्तेमाल होने वाली 118 चिप्स मिली हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ राजपुर थाने में केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
1- तेनजिंग निमा, निवासी- तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड
2- तेनजिन छोगे, निवासी- सिरमौर, हिमाचल प्रदेश
3- पेमा वन्सु, निवासी तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड (देहरादून)
4- फूखु सिरिगं, निवासी तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड (देहरादून)
5- सिरीगं फुसंको, निवासी तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड (देहरादून)
6- तेनजिगं, निवासी- गैम्बलिंग तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड (देहरादून)
7- तासी दाण्डो, निवासी- वाले, ओरेगन, यूएसए (हाल निवासी-तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून)
8- ढिले फुर्सत, निवासी तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड (देहरादून)
9- श्रृंग धुन्धो, निवासी- तिब्बतन कॉलोनी, नालापानी (देहरादून)
10- योटीन जासू, निवासी- तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड (देहरादून)
11- धारगिल, निवासी- तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड (देहरादून)
12- धुन्डुप, निवासी- तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड (देहरादून)
13- गैलसिगं, निवासी- तरला नागल, निकट हेलीपैड, सहस्त्रधारा रोड (देहरादून)
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…