Chardham Yatra-2026 के अंतर्गत चल रही केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है। प्रशासन का दावा है कि 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने के बाद से शनिवार शाम पांच बजे तक (सिर्फ 4 दिनों के भीतर) रिकॉर्ड 1,24,782 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं।
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि पिछले 4 दिनों से यात्रा सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है और सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह व्यवस्थित हैं। वहीं, शनिवार को श्री भैरवनाथ जी मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम में सायं कालीन आरती का भी शुभारंभ दिया गया है।
इस दौरान केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ जी के कपाट खुले हुए आज चौथा दिन है और आज भगवान भैरवनाथ जी के कपाट भी खुल गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में केदारनाथ धाम में व्यवस्थाएं बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने कहा कुछ अराजक तत्व द्वारा धाम को बदनाम किया जाना बेहद निंदनीय है।
जिला प्रशासन ने बताया है कि शनिवार को कुल 31,160 लोगों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए। इनमें 132 बच्चे और 9,993 महिलाएं शामिल रहीं। हालांकि, शनिवार को किसी भी विदेशी श्रद्धालु ने केदारनाथ धाम के दर्शन नहीं किए। (सू.वि.)
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…