Uttarakhand के देहरादून में वन निगम की टीम ने पक्षियों के अवैध व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां मालसी रेंज के कांवली क्षेत्र में छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से बड़ी संख्या में संरक्षित प्रजाति के तोते बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, वन विभाग को लगातार कुछ इलाकों में संरक्षित पक्षियों की अवैध खरीद-फरोख्त होने की सूचना मिल रही थी। बकौल रिपोर्ट्स, इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और मेनका गांधी ने भी पूरे मामले को जानकारी विभाग को दी। इसके बाद एक्टिव हुए अफसरों ने कांवली रोड इलाके में छापा मारा। इस दौरान टीम ने कई आवासीय परिसरों और पेट शॉप्स में तलाशी ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान मौके से रोज-रिंग्ड पैराकीट (rose ringed parakeet), अलेक्जेंड्रिन पैराकीट (alexandrine parakeet) और प्लम-हेडेड पैराकीट (plum headed parakeet) जैसे संरक्षित प्रजाति के तोते बरामद हुए हैं। आरोप है कि इन पक्षियों को अवैध रूप से रखने के साथ ही इनकी खरीद-फरोख्त भी की जा रही थी। वहीं, मामले में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वन विभाग ने लोगों से किसी भी प्रकार के वन्यजीव या पक्षियों को न पालने की अपील की है। इसके साथ ही विभाग ने वन्यजीवों की अवैध खरीद-फरोख्त या शोषण की जानकारी भी देने को कहा है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…