उत्तराखंड

यहां स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, घर से 100 मीटर दूर 3 युवकों की हुई मौत

खटीमा। ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में सड़क हादसे में एक ही गांव के रहने वाले तीन युवकों की मौत हो गई। दरअसल, यहां एक स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर गिर गए। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार शाम को उस समय हुआ जब प्रतापपुर वॉर्ड नंबर सात के 26, 27 और 35 वर्षीय तीन युवक झनकट से बाइक पर घर लौट रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, तीनों युवक अपने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर थे। 

घटना के बाद घायलों को नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से तीनों युवकों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। खबरों के मुताबिक, मृतकों में 2 युवक मिस्त्री और एक युवक बतौर मजदूर काम करता था। 

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: अवैध खनन मामले की जांच में लापरवाही पर पुलिस चौकी लाइन हाजिर

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी अजय गणपति ने अवैध खनन के मामले की…

1 day ago

Uttarakhand: हनीट्रैप कर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बनाते थे अश्लील वीडियो

नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर जिले की नानकमत्ता कोतवाली की पुलिस ने कथित तौर पर हनीट्रैप…

1 day ago

श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित, जानें डिटेल्स

देहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने सोमवार…

2 days ago

Uttarakhand: नाले में मिला शख्स का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात  एक नाले में एक…

2 days ago

Uttarakhand: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…

3 days ago

Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…

3 days ago