for representational purpose
हरिद्वार। लक्सर इलाके से एक ऐसा शर्मनाक वाकया सामने आया है जिसने पिता के रिश्ते की संवेदना पर सवालिया निशान लगा दिया है। जहां एक ओर लोग अपने बच्चों की परवरिश और उनका भविष्य संवारने के लिए रात-दिन जी तोड़ मेहनत करते हैं वहीं लक्सर में एक शख्स अपने ही पांच बच्चों से कथित तौर पर भीख मंगवाकर गुजारा कर रहा था।
मामले का खुलासा तब हुआ जब शख्स का 12 वर्षीय बेटा अचानक लापता हो गया और पुलिस ने सूचना मिलने पर मामले की जांच-पड़ताल की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बच्चे को बरामद कर पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाली बात बताई। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चे ने पुलिस को बताया कि वे पांच भाई-बहन है और उसका पिता सभी को आसपास के इलाकों में भेजकर भीख मंगवाता है। जांच में यह भी सामने आया कि बच्चे का पिता खुद काम-धंधा नहीं करता है।
बच्चा रविवार को लापता हुआ था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले में अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को बच्चा सोमवार सुबह लक्सर कस्बे से बाहर निकलने के दौरान मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे ने पूछताछ में बताया कि भीख मांगने के दौरान देर होने पर वह रात को रेलवे स्टेशन पर रुक गया था।
पुलिस ने बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने बच्चे के पिता को उनसे भीख ना मंगवाने की हिदायत दी है। साथ ही पुलिस ने बच्चों का एडमिशन गांव के सरकारी स्कूल में करवाने की कोशिश करने की बात भी कही है।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…