नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते नेता व अन्य लोग।
लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने नशे के बढ़ते अवैध कारोबार का आरोप लगाते हुए गुरुवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसमें अलग-अलग दलों के नेता भी शामिल हुए। इस दौरान युवाओं व प्रदर्शनकारियों ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने आंखों, कानों और मुंह पर पट्टी बांधकर पांच मिनट का मौन रखा। उनका कहना था कि यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन उस अनदेखी और निष्क्रियता के खिलाफ है, जिसके चलते इलाके में अवैध कच्ची शराब, स्मैक, चरस और गांजा जैसे नशीले पदार्थों का कारोबार फल-फूल रहा है।
इस दौरान लोगों ने एसडीएम प्रमोद कुमार के जरिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन भेजा। ज्ञापन ने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में विशेष एंटी-नारकोटिक्स अभियान चलाने की मांग की गई। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने संदिग्ध जगहों पर लगातार छापेमारी, नशे की सप्लाई चेन की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने, लापरवाही या मिलीभगत में शामिल अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के संयोजक पीयूष जोशी ने कहा कि यह कार्यक्रम ‘एक युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण और कानून सम्मत रहेगा लेकिन अगर एक हफ्ते में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध तरीके से पदयात्राएं, जनजागरण अभियान और व्यापक सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वहीं, पूर्व विधायक नवीन दुमका ने धरने को खुला समर्थन देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ उठ रही जनभावनाओं को सरकार और प्रशासन को गंभीरता से सुनना चाहिए। लालकुआँ विधानसभा में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार स्वीकार्य नहीं है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज की जड़ों को कमजोर कर रही है और इसे रोकने के लिए नियमित छापेमारी और निगरानी बढ़ाना आवश्यक है। पूर्व प्रधान हरेंद्र ने ग्रामीण क्षेत्रों तक अवैध शराब की पहुंच पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन को जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।
एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि अवैध नशे के कारोबार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में जल्द ही ड्रग्स व अवैध शराब के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स बनाकर अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे ने किया।
इस दौरान कीर्ति दुमका (जिला अध्यक्ष स्वराज सेवादल), छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल, भानु कबड़वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट, महासंघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, बीना जोशी (प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस), हरेंद्र बोरा, पूर्व प्रधान शंकर जोशी, प्रधान ललित जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता जीवन बोरा, नितिन पंत (प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस), गोविंद सिंह दानू, चंदन बोरा, मोहित जोशी, उमेश लोहनी, शैलेंद्र दुमका, हरीश सुयाल, विनोद बिष्ट, ललित भट्ट, ललित ढौंडियाल, सीमा आर्य (उपाध्यक्ष महिला मंगल दल) पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, किरण डालाकोटी, पार्षद मनोज जोशी, वंश गुप्ता, मोहनी मेहता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. बालम सिंह बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय सिंह सामंत, ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी, ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…