Nainital जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अरविंद कुमार पांडे ने बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय मेहरागांव और कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान 2 कर्मचारी के बिना सूचना गैर-हाजिर मिले। इस पर सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए लापरवाह कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। 

सीडीओ की छापेमारी के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दफ्तर मेहरागांव से बीईओ और वरिष्ठ सहायक बिना सूचना के गैर-हाजिर मिले। उनके उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर भी नहीं थे। इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई और दोनों के वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश अफसरों की दिए।  

उन्होंने गैर-हाजिर बीईओ कैना चौहान ग्रोवर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम ललित मोहन रयाल को पत्र भेजने को कहा है। बताया जा रहा है कि सीडीओ ने बीईओ दफ्तर का निरीक्षण 11ः30 बजे तक किया और तब तक बीईओ ऑफिस में हाजिर नहीं हुए। 

इसके बाद सीडीओ ने राजकीय माध्यमिक, प्राथमिक, उच्चतर विद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में कुल 116 बच्चों में से 88 बच्चे उपस्थित मिले। सीडीओ ने बच्चों से उनकी समस्याएं पूछीं। उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेल भी जरुरी हैं। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों को बच्चों को लैब में ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिकल कराने का निर्देश दिया। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *