Nainital जिले में मानव वन्यजीव संघर्ष रुकने की एक और घटना सामने आई है। जंगली जीवों के हमलों के बढ़ने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। बुधवार को भीमताल ब्लॉक के ज्योली गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई 50 वर्षीय एक महिला को वन्य जीव ने अपना शिकार बना लिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत और वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को ज्योली गांव निवासी दया किशन की पत्नी हेमा देवी पत्नी चारा लेने जंगल गई थीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे वन्य जीव ने उन्हें घसीट लिया। जैसे ही हेमा के साथ गईं अन्य महिलाओं ने उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी वे उस तरफ दौड़े लेकिन तब तक वन्य जीव महिला को घने जंगल में ले जा चुका था। बाद में जंगल के अंदर पहुंचे वन कर्मियों और ग्रामीणों को महिला क्षत-विक्षत शव मिला। शिकार करने वाले वन्य जीव के बाघ होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। वहीं, वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल न जाने की सलाह दी है। आदमखोर से निजात के लिए लगाया जाए पिंजरा: सांसद नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने वन्य जीव के हमले में महिला की मौत होने पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने वन विभाग के मुखिया, डीएफओ और नैनीताल के जिलाधिकारी से कॉल पर बात करते हुए तत्काल पिंजरा लगवाने व अन्य उपाय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आदमखोर जानवर से क्षेत्र के लोगों को निजात दिलाने के लिए उसे मारने समेत अन्य हरसंभव प्रयास किए जाएं। Post navigation Nainital: सीडीओ की छापेमारी में बीईओ समेत 2 मिले गैर-हाजिर, रोका गया वेतन Chardham Yatra-2026: बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, अखंड ज्योत के दर्शन को उमड़ी भीड़