Uncategorized

Nainital DM का बड़ा फैसला: DDA में नक्शा पास करने की तय हुई Time Limit

हल्द्वानी। नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने जिले में लंबित आवासीय और गैर-आवासीय नक्शों के मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरों को आवासीय नक्शे 15 दिन और गैर-आवासीय नक्शे 30 दिन में पास करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि जिन नक्शों में कोई आपत्ति होगी उन्हें एक ही बार में आपत्ति दर्शाते हुए पूरी जानकारी आवेदक को दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने ऐसे मामलों का समाधान भी समय पर करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जिन नक्शों में अलग-अलग विभागों से अनापत्ति लेनी है उनके संबंध में संबंधित विभाग को हर हफ्ते रिमाइंडर लेटर भेजे जाएं। 

इंजीनियर समय-समय पर जरूर करें इंस्पेक्शन: डीएम

इस दौरान जिलाधिकारी रयाल ने सभी एई और जेई से कहा कि वे समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण जरूर करें। उन्होंने कहा कि हर सहायक अभियंता हफ्ते में एक बार अवर अभियंताओं के साथ इन नक्शों के विषय में समीक्षा करते हुए रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं। 

शिकायत मिली तो खैर नहीं: डीएम

बैठक के दौरान डीएम ने कर्मचारियों से कहा कि वे पारदर्शिता के साथ समय से काम पूरे करें। उन्होंने कहा कि किसी भी दबाव में काम न करें और नियमानुसार कामों को पूरा कराएं। उन्होंने आगे कहा कि निर्धारित समय पर मानचित्र पास हो जाएं। बकौल डीएम, किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल और संयुक्त सचिव गोपाल सिंह चौहान को समय-समय पर सभी इंजीनयरों के साथ समीक्षा करने और मौका मुआयना करने का भी निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि तय समय पर नक्शे पास हो जाएं इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आम लोगों को बार-बार दफ्तर के चक्कर न काटने पड़ें और काम समय पर पूरा हो जाए। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

3 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago

छात्रसंघ चुनाव: कल हल्द्वानी में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, पार्किंग की क्या होगी व्यवस्था?

छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…

4 weeks ago

भारी बारिश के बीच चोरगलिया में 2 मकानों पर गिरा पेड़, 2 लोग हुए घायल

उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…

4 weeks ago