उत्तराखंड

Uttarakhand: बढ़ते अपराधों के बीच बदले गए इन 8 जिलों के कप्तान, देखें लिस्ट

हल्द्वानी। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से बढ़ते अपराधों के बीच शुक्रवार को सरकार ने कई आईपीएस और पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इस तबादला एक्सप्रेस में देहरादून, हरिद्वार ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले के कप्तान बदले गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार, हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल को एसएसपी देहरादून जबकि देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसटीएफ का एसएसपी बनाया गया है। वहीं,एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार जिले के एसएसपी की कमान सौंपी गई है। 

इसके अलावा चंपावत के एसपी अजय गणपति कुंभार को एसएसपी ऊधम सिंह नगर, अक्षय प्रहलाद कोंडे को एसपी रुद्रप्रयाग से एसपी पिथौरागढ़, रेखा यादव को एसपी पिथौरागढ़ से एसपी चंपावत,  चंद्रशेखर आर घोड़के को एसपी बागेश्वर से एसएसपी अल्मोड़ा के तौर पर तैनाती दी गई है। वहीं, निहारिका तोमर को एसपी रुद्रप्रयाग और जितेंद्र कुमार मेहरा को एसपी बागेश्वर नियुक्त किया गया है। अल्मोड़ा के एसएसपी रहे देवेंद्र सिंह पींचा को 31वीं वाहिनी पीएससी का सेनानायक बनाया गया है। 

सरकार ने जितेंद्र चौधरी को ऊधम सिंह नगर के एसपी (क्राइम और ट्रैफिक), निशा यादव को हरिद्वार के एसपी (क्राइम और ट्रैफिक) और मनोज ठाकुर को एएसपी कोटद्वार की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा चंद्र मोहन सिंह को एसपी (क्षेत्रीय) इंटेलिजेंस बनाया गया है। एसडीआरएफ की डीआईजी निवेदिता कुकरेती को अब एसडीआरएफ का आईजी, सतर्कता मुख्यालय के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा को सतर्कता मुख्यालय का डीआईजी नियुक्त किया गया है। 

वहीं, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को इंटेलिजेंस का एसपी और प्रदीप कुमार राय को सीबीसीआईडी का एसपी तैनात किया गया है। यशवंत सिंह को प्रधानाचार्य पीटीसी नरेंद्र नगर और अमित श्रीवास्तव को आईआरबी प्रथम रामनगर का सेनानायक बनाया गया है।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago