हल्द्वानी। बैंक ऑफ बड़ौदा रूरल सेल्फ इम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (RSETI) द्वारा 18 से 50 वर्ष की उम्र के युवक-युवतियों के लिए 31 दिनों का महिला सिलाई ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम गौलापार के कुंवरपुर स्थित हीरा कुंवर स्कूल के पीछे ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होगा।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेनिंग प्रोग्राम 11 मई 2026 से शुरू होगा। इस ट्रेनिंग के लिए 10 मई तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और पूरे जिले के लिए 35 सीटें निर्धारित हैं। यह ट्रेनिंग पूरी तरह नि:शुल्क और आवासीय होगी। ट्रेनिंग प्रोग्राम की 75% सीटें (25 सीटें) ग्रामीण इलाकों के BPL परिवार के सदस्यों, NRLM के समूह (SHG) के परिवार के सदस्यों और मनरेगा परिवार के सदस्यों के लिए आरक्षित हैं।
रूरल सेल्फ इम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के निदेशक अतुल कुमार पांडेय ने कहा है कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग ट्रेनिंग सेंटर में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा की मोबाइल फोन नंबर 8477009546, 9756947425, 84449692209 व 8630886903 या फोन नंबर 05946-266095 पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…