उत्तराखंड

Uttarakhand: ₹1.5 करोड़ के हाथी दांत के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Uttarakhand पुलिस की एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित बराकोली रेंज से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के कब्जे से हाथी का दांत बरामद किया है। 

पुलिस के मुताबिक, बरामद हाथी दांत की लंबाई करीब 3 फीट 3 इंच और गोलाई 13 इंच है। इसका वजन 7 किलो 820 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि  बरामद हाथी दांत की कीमत करीब ₹1.5 करोड़ आंकी गई है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सितारगंज इलाके में वन्य जीव जंतुओं के अंगो और हाथी दांत की तस्करी होने की जानकारी मिली। इसके आधार पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान यह सफलता मिली। 

मामले में आरोपी तस्करों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गहनता से छानबीन चल रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। गौरतलब है कि वन्यजीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत हाथी का शिकार व उसके अंगों की तस्करी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। 

एसटीएफ ने लोगों से की अपील

उत्तराखंड एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास वन्यजीव तस्करी से जुड़े मामले की कोई भी सूचना हो तो उसे अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें। इसके साथ ही एसटीएफ ने फोन नंबर भी जारी किया है। पुलिस ने कहा है कि ऐसी कोई भी सूचना एसटीएफ उत्तराखंड को 0135-2656202 पर भी दी जा सकती है। 

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago